हैदराबाद के पदयात्री पहुंचे अयोध्या किया हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन

अयोध्या –
प्राचीन लवणकार एवं व्यापारी जाति परिसंघ नई दिल्ली की ओर से सामाजिक सदभाव का संकल्प लेकर हैदराबाद से निकले पदयात्री शनिवार को अयोध्या पहुंचे। कर्नाटक, महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश से गुजरते हुए 41 दिनों में अयोध्या पहुंचे। यहां इन्होंने सरयू में स्नान किया और हनुमानगढ़ी सहित रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला का दर्शन-पूजन किया। संगठन की उप्र ईकाई ने रामपैड़ी पर स्वागत समारोहआयोजित किया।
परिसंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुशील चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आर रामुलू सागर एवं यात्रा प्रभारी सुरेश सागर के नेतृत्व में यह यात्रा हैदराबाद से 15 अगस्त को शुरु हुई थी। परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामुलू सागर ने कहा कि अयोध्या में रामलला का दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। उन्होंने कहा समाज की एकता एवं सदभाव के लिए यह जनजागरण यात्रा है। स्वागत समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश महतो व ओमप्रकाश महतो, संस्थापक सदस्य वेंकट राव, राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद महतो, अध्यक्ष तेलंगाना सागर संग शेखर सागर, तेलंगाना यूथ जनरल सेक्रेट्री मुकेश चौहान, वरिष्ठ सलाहकार प्रो. शिवराम सिंह चौहान, मोनू सिंह चौहान अयोध्या, निरंजन स्वामी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, फूल सिंह चौहान सलाहकार,चौहान एकता फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश राज्य डा. सूर्यभान चौहान व संदीप सिंह चौहान आदि मौजूद थे।

और पढ़े  प्रदेश में आज से दिखने लगेगा चक्रवात का असर, इन जिलों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी, यहां पर अलर्ट
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…