भीषण सड़क दुर्घटना- तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे टेम्पो में मारी टक्कर, मौके पर 4 की मौत, 9 घायल

पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौैत हो गई। वहीं आठ बच्चे और टेम्पो ड्राइवर की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर सभी बच्चे टेम्पो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।  इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी बच्चे दूसरी से पांचवीं क्लास के थे। सभी की उम्र सात से 10 साल के बीच की है।

बिहटा से कन्हौली की तरफ जा रहे थे बच्चे
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। लोग ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया। मामले की जांच करने के लिए दानापुर डीएसपी टू पंकज मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को लेकर टेम्पो में बैठाकर ड्राइवर बिहटा से कन्हौली की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बिहार की ओर जा रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इसमें चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
  • Related Posts

    बिहार में बाढ़: NASA ने पूरी दुनिया को दिखाई बिहार की भयावह तस्वीर…

    नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद गंडक नदी में आई बाढ़ के कारण पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली और मुजफ्फरपुर के कई गांव डूब चुके हैं। लोग…

    बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई, शरीर पर मिले चोट के निशान

    किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल टोला डोहर निवासी अकील अख्तर को उनके ससुराल वालों द्वारा बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार,…