फिल्म द साबरमती रिपोर्ट: गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ राज्य में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री योगी ने कैबिनेट के साथ देखा शो

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के प्लासियो मॉल में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है।

शहीद पथ स्थित फिनिक्स पलासियो मॉल में फिल्म का सुबह 11.30 बजे विशेष शो रखा गया। सीएम के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी भी फिल्म देखने पहुंचे। यह फिल्म 15 नवंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह फिल्म की तारीफ कर चुके हैं।
फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म करने के बाद विक्रांत ने कहा कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। यह फिल्म गुजरात में 2002 में कारसेवकों से भरी साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाए जाने की घटना पर आधारित है।
मुख्यमंत्री योगी के बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने के लिए प्लासियो मॉल पर पहुंचे पर उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया । उनकी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया गया जिसके बाद वह पैदल ही निकल गए।
और पढ़े  UP- डॉक्टरों की लापरवाही की इंतहा, मृत महिला को स्वस्थ बताकर अस्पताल से कर दिया डिस्चार्ज
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…