लखनऊ – अपने अभिनय से दर्शकों की पसंद बनी अभिनेत्री प्रेरणा सुषमा

अभिनेत्री प्रेरणा सुषमा दर्शकों की पसंद बनी हुई हैं जिसकी वजह है इनका लाजवाब अभिनय। मैं इसलिए ये बात कह रहा हूँ कि अभी कुछ दिन पहले इनकी कई फिल्में रिलीज हुई थी जिनमें से किसी फिल्म फिल्म पॉजिटिव और किसी फिल्म में नेगेटिव किरदार करती नजर आई थी और दोनों प्रकार के किरदारों को अपने अभिनय से रियलिस्टिक बना दिया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया और उसकी सराहना भी की।
प्रेरणा सुषमा बिहार के मुजफ्फरपुर से तालुक रखती है उन्होंने बताया वो 10,12 साल पहले फिल्म जगत में आई जहां इनका कोई भी जानने वाला न ही कोई रिश्तेदार था जो हेल्प कर सके इसी वजह से उन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ा शुरुआती दौर में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की फिर छोटे छोटे किरदार किए ऐसे मेहनत करते करते कई सारी फिल्मों व सीरियल किए जिनमें से पटना से पाकिस्तान,मेंहदी लगा के रखना, संघर्ष,दहशत,भाग्य इश्क,प्रीत का दामन,कार्पोरेट बहु,नैहर,सौभाग्यवती ऐसी कई सारी हिट फिल्में है और जो आने वाली फिल्में है वह है बड़ी मां छोटी मां,
मां विंध्यवासिनी,सास बहू ,जादुई चिराग और जय मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा वाली आदि कई फिल्में है।इसके अलावा ससुराल सिमर का सीरियल भी किया जो बहुत पॉपुलर था। अभी हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग कंप्लीट करके आई जिसका नाम बहुत जल्द अनाउंस किया जायेगा। प्रेरणा सुषमा एक बेहतरीन कलाकार के साथ साथ बहुत अच्छी इंसान भी है। आप सभी अपना प्यार आशीर्वाद प्रेरणा सुषमा पर बनाए रखे।

 

और पढ़े  अयोध्या- 1.35 करोड़ से बने संस्कृत महाविद्यालय के भवन का रक्षा मंत्री ने किया लोकार्पण
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…