61 घंटे बाद भी शिप्रा में बही आरक्षक लापता, कार भी नहीं मिली, अब रणनीति बदली, 130 जवान तलाश में जुटे

Spread the love

 

ध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बड़े पुल से शिप्रा नदी में पुलिस टीम की कार गिरने की घटना को मंगलवार सुबह 11 बजे तक 61 घंटे बीत गए। लेकिन, तमाम प्रयासों के बाद भी लापता महिला आरक्षक और कार का कुछ पता नहीं चल सकता है। मंगलवार सुबह पुलिस और प्रशासन की टीम ने एक बार फिर सर्च अभियान शुरू किया। घटनास्थल के 100 मीटर के दायरे में अब वाटर कैमरे का इस्तेमाल कर महिला आरक्षक की तलाश की जा रही है।

Ujjain Police Constable Arti Pa Missing After Car Falls into Shipra River 61 Hours Search Continues

थाना प्रभारी और सब-इंस्पेक्टर का शव मिला
दरअसल, शनिवार रात करीब नौ बजे शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक कार असंतुलित होकर पानी में गिर गई थी। कार गिरने का सीसीटीवी भी सामने आया था। इस कार में उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा, सब-इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल सवार थे। तीनों लापता किशोरी की तलाश में जा रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। अब तक पुलिस ने टीआई अशोक शर्मा और एसआई मदनलाल निनामा का शव नदी से बरामद कर लिया है। लेकिन, हादसे के करीब 61 घंटे बीतने के बाद भी आरक्षक आरती पाल और कार का कुछ पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने किया रणनीति में बदलाव
महिला आरक्षण का सुराग नहीं मिलने के कारण मंगलवार को पुलिस टीम ने रणनीति में बदलाव किया है।  टीम ने अब सर्चिंग अभियान का दायरा बढ़ाकर पांच किमी कर दिया है। केडी पैलेस तक शिप्रा में सर्चिंग की जा रही है। साथ ही, सीएसपी राहुल देशमुख के मार्गदर्शन में महिदपुर से 8 सदस्यीय एक्सपर्ट टीम को भी बुलाया गया है। इसके अलावा महिला आरक्षक की तलाश में  सोनार डिटेक्शन उपकरण की भी मदद ली जा रही है। रेस्क्यू टीम का मानना है कि अगर, आज 3 फीट पानी और नीचे आ जाता है तो सर्चिंग अभियान में काफी सुविधा होगी। माना जा रहा है कि घटनास्थल के 100 मीटर के दायरे में ही कार मिट्टी में दबी होगी, लापता महिला आरक्षक भी कार में ही फंसी हो सकती है।

और पढ़े  Today Weather: मध्यप्रदेश में झमाझम का दौर, 14 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन बरसेंगे बादल

 

टीम को मिला कार का बंपर
जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार को रेस्क्यू टीम को सर्च के दौरान एक कार का बंपर मिला है। इस पर एमपी 13 सीसी 7292 की नंबर प्लेट लगी है, यह कार महिला आरक्षक आरती पाल की है। वहीं, घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर भैरवगढ़ पुल के नीचे से रविवार को उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिला था। वहीं, इसी जगह पर सोमवार शाम को सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव भी मिला है। 

 

आरती ने छोटे भाई को दिए थे चोला चढ़ाने के लिए रुपये
चार दिन से लापता महिला आरक्षक आरती पाल के परिजन मंगलवार को घटनास्थल पर पहुंचे। आरती के पिता अशोक पाल ने बताया कि 5 सितंबर को आरती घर (रतलाम) आई थी। अगले दिन छह सितंबर को उससे आखिरी बार बात हुई थी। घर आने पर आरती ने अपने छोटे भाई लोकेन्द्र को पंचमुखी हनुमान जी को चोला चढ़ाने के लिए रुपये दिए थे। वह अपनी किसी मन्नत के पूरी होने पर खुश थी।

 

130 जवान तलाश में जुटे 
सीएसपी पुष्पा प्रजापति ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीम के साथ 65 गोताखोर और चार नाव के द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। यह सर्च अभियान घटनास्थल से लेकर मंगलनाथ तक जारी है। दो शिफ्ट में 130 जवान सर्चिंग में जुटे हुए हैं। इनमें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, होमगार्ड, पुलिस और मां शिप्रा तैराक दल के सदस्य शामिल हैं, जो गहरे पानी में सर्चिंग कर रहे हैं। नदी में मिट्टी ज्यादा होने से विजिबिलिटी नहीं है। ऐसे में एनडीआरएफ की 30 लोगों की टीम में दो डीप डायवर्स विशाल गुर्जर और सुनील लश्करे भी शामिल हैं। यह दोनों 40 फीट गहरे पानी में उतरकर कार और महिला आरक्षक को तलाश रहे हैं। 

और पढ़े  लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love