आईआईटी खड़गपुर के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, बोले- देश की उपलब्धियों में संस्थान की बहुत बड़ी भूमिका

नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में पहुंच गए हैं। इसके बाद वे बिहार के वैशाली जाएंगे, जहां विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री लखनऊ जाएंगे।

 

 

बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है: आईआईटी खड़गपुर में प्रधानमंत्री मोदी

बंगाल की धरती वो धरती है जहां आइडियाज को बल मिलता है। यहां से नेशनल मूवमेंट बने हैं। यह संस्थान उसी जगह पर बना है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए डिटेंशन कैंप हुआ करता था।

अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की हैं: पीएम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से पहुंचने में देरी होने के कारण क्षमा भी मांगी। उन्होंने कहा कि आज मेरे सामने भारत का अतीत, भारत का वर्तमान और भारत का भविष्य सबकुछ जुड़ा है। मेरे साथ एक टैलेंटेड और एस्पेरेशनल पीढ़ी यहां जुड़ी हुई है। अपनी स्थापना के 75 वर्षों में आईआईटी खड़गपुर ने बहुत सारे माइलस्टोन बनाए हैं। देश के पहले आईआईटी के तौर पर देश की उपलब्धियों में आईआईटी खड़गपुर की बहुत बड़ी भूमिका रही है।

प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर में छात्रों और प्रोफेसर्स से मिले

पीएम मोदी आईआईटी खड़गपुर में छात्रों और प्रोफेसर्स से मिलते हुए। – फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर पहुंचकर और छात्रों और प्रोफेसर्स से बातचीत की। प्रधानमंत्री आईआईटी खड़गपुर में प्लैटिनम जुबली सेलिब्रेशन में हिस्सा ले रहे हैं।

और पढ़े  ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

आईआईटी खड़गपुर पहुंचे पीएम, छात्रों से कर रहे संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह के तहत ‘विकसित भारत के लिए 75 आवाजें’ पहल के अंतर्गत संस्थान के 75 विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ सीधे बातचीत करने और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में देश की यात्रा को लेकर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री इस मौके पर आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक सिक्का भी जारी करेंगे। इसके साथ ही वह समारोह को संबोधित भी करेंगे।

शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे पीएम

शनिवार को अपने दौरे में सबसे बाद में प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे। वह शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वह समारोह को संबोधित भी करेंगे।

शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू हुआ कौशल दीक्षांत समारोह अब एक वार्षिक राष्ट्रीय आयोजन बन चुका है। इसका उद्देश्य कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करना और प्रशिक्षण पूरा कर रोजगार की दुनिया में कदम रखने वाले युवाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

  • Related Posts

    राजस्थान पंचायत चुनाव: परिणाम में कांग्रेस ने पलटा पासा, जिला परिषदों में 23 जगह बहुमत, BJP पांच पर सिमटी

    राजस्थान के पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों स्तरों पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से…

    आईआईटी खड़गपुर: PM मोदी विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत, जारी करेंगे खास सिक्का, जानें दौरे का पूरा कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल के आईआईटी खड़गपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देश के पहले भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 75 साल पूरे होने के मौके पर…