मीका सिंह: सिंगर मीका ने की मध्यप्रदेश के CM से मुलाकात, नशामुक्ति कार्यक्रम को सराहा

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर सिंगर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल स्थित अपने आवास पर मीका से मुलाकात की। तस्वीरें साझा करते हुए एक कैप्शन भी मध्यप्रदेश के सीएम ने लिखा है, वह लिखते हैं, ‘आज भोपाल निवास पर प्रसिद्ध गायक श्री मीका सिंह से भेंट की।’

 

मीका सिंह से गंभीर चर्चा करते दिखे सीएम 

साझा की गई तस्वीरों में मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और सिंगर मीका सिंह गहन चर्चा करते हुए दिखे। मीका सिंह का उपहार के तौर पर गुलदस्ता दिया गया। इस मुलाकात के बाद मीका सिंह काफी खुश नजर आए। पीटीआई के अनुसार मीका सिंह ने मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम को भी सराहा है। पीटीआई से बातचीत में मीका सिंह कहते हैं, ‘मैं खुशकिस्मत हूं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिल पाया। वे एक अच्छा अभियान चला रहे हैं, मैं उसमें शामिल होना चाहता हूं। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि वे नशे की लत छोड़ दें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुझे पता चला है कि मुख्यमंत्री ने 21 जगहों पर शराबबंदी कर दी है और इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।’

 

मीका सिंह ने की पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद
पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ आई, जिसमें बहुत नुकसान हुआ। ऐसे में मीका सिंह आगे आए और लोगों की हर संभव मदद की। मीका ने पंजाब में जरूरी मदद भेजी है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।

और पढ़े  पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद
  • Related Posts

    पति की हत्या में कटी अंगुली बनी सबसे बड़ा सबूत, पत्नी और प्रेमी समेत तीन को उम्रकैद

    मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपित महिला, उसके प्रेमी और सहयोगी को अदालत ने दोषी करार…

    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन, राज्यपाल से मिले CM

    मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती इस बार प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं को…