सांसों के संकट पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई- ग्रेप-4 को और 3 दिन के लिए बढ़ाने के निर्देश

दिल्ली में प्रदुषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश को लेकर दिल्ली सरकार से सवाल किया। जस्टिस अभय एस ओका और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि हमारे लिए यह मान लेना बहुत मुश्किल है कि दिल्ली में ट्रकों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। पीठ ने आगे कहा, “हम केंद्र को ट्रकों के प्रवेश पर नजर रखने के लिए 113 स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती करने का निर्देश देने का प्रस्ताव रखते हैं।”
दिल्ली सरकार के वकील ने पीठ को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल 113 प्रवेश बिंदु हैं जिनमें से 13 ट्रकों के लिए हैं। 18 नवंबर को शीर्ष अदालत ने सभी दिल्ली-एनसीआर राज्यों को प्रदुषण विरोधी ग्रेप 4 प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के लिए टीमें गथित करने का निर्देश दिया था। इससे यह स्पष्ट हो गया कि प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि ग्रेप-4 अगले 72 घंटों तक लागू रहेगा, शहर और आसपास के इलाकों में एक्यूआई 371 रहेगा। जस्टिस अभय एस ओका ने कहा, हम जो सुझाव दे रहे हैं वह यह है कि अगले सोमवार को हम दिल्ली सरकार द्वारा इसके आदेशो के अनुपालन की जांच करेंगे। फिर हम विचार करेंगे कि इसे ग्रेप-4 से ग्रेप-2 में  लाया जाए या नहीं।

 

और पढ़े  PM मोदी ने दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना,सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे, तमाम नेताओं ने दी बधाई
  • Related Posts

    दिल्ली: राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर बुधवार को दिल्ली में हुए उनके विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्ज…

    मणिपुर में उग्रवादी कर रहे स्टारलिंक का इस्तेमाल: मस्क बोले- दावा फर्जी, भारत में बंद है बीम, विवाद क्यों?

    स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने भारत में स्टारलिंक के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक दावे को खारिज कर दिया है। एलन मस्क ने कहा कि भारत के ऊपर…