कत्ल रिश्तों का: अवैध संबंधों के आड़े आया पति तो पत्नी ने प्रेमी के हाथों खुद उजड़वा दिया अपना ही सुहाग

उत्तराखंड के रुद्रपुर में नौ दिन से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने आज प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। बताया कि चालक की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने तीन साथियों के साथ मिलकर गला दबाकर की थी। मृतक की पत्नी और प्रेमी के बीच अवैध संबंधों के आड़े आने पर हत्या की गई।

शुक्रवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  16 नवंबरर को रेनू ने अपने पति के गायब हो जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी जांच प्रभारी चौकी रंपुरा गणेश भट्ट के सुपुर्द की गई।

 

गुमशुदा सुमित की खोजबीन के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सर्विलांस की मदद ली गई। जिसके आधार पर संदिग्ध गणेश पुत्र पूरन निवासी रंपुरा थाना रुद्रपुर से पूछताछ की गई। लेकिन गणेश लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा।

 

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सख्ती से पूछताछ की गई तो गणेश पुलिस की सख्ती से टूट गया और उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि सुमित की पत्नी रेनू के प्यार में पड़कर रेनू के कहने पर उसने अपने साथियों वंश, दीपक, शिवम और गोविन्दा के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
Uttarakhand Rudrapur Crime wife Lover Murder Brutally her Husband for love affair

उन्होंने सुमित की गला दबाकर हत्या की बाद में शव प्रीत विहार से आगे कल्याणी नदी के पास खेत में गड़ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने वंश, दीपक और सुमित की पत्नी रेनू से विस्तृत पूछताछ की। सभी ने अपने अपराध को स्वीकारा है।
Uttarakhand Rudrapur Crime wife Lover Murder Brutally her Husband for love affair

परिजनों के मुताबिक मृतक का एक पांच साल का बेटा है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।
और पढ़े  हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…