चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड, पहली बार केदारनाथ पहुंचे 19 लाख से अधिक श्रद्धालु

चारधाम यात्रा ने पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। धामों में अवस्थापना विकास व सुविधाएं बढ़ने से हर साल दर्शन करने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

19 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। इसके बाद 22 केदारनाथ धाम व 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं। अब 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।
यात्रा के शुरुआत में धामों में भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला था। खास बात यह है कि इस बार मानसून सीजन में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित रही। चारधाम यात्रा में पहली बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 लाख पहुंचने से नया रिकॉर्ड बना है। पिछले वर्ष चारधाम यात्रा में 48 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश में चारधाम यात्रा ने रिकॉर्ड कायम किया है। अब शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा।
धाम          श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ       19,33,138
बदरीनाथ         22,64,724
गंगोत्री             10,07177
यमुनोत्री            8,84,841
हेमकुंड साहिब  3,90,696

और पढ़े  देहरादून: दिवाली पार्टी के लिए दोस्तों के साथ गया किशोर, सुबह फोन आया-तुम्हारे बेटे का शव मोर्चरी में पड़ा है

बाबा केदार सहित यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए अवस्थापना विकास कार्य किए जा रहे हैं। यही वजह है कि इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में नया रिकॉर्ड बनाया है। सरकार ने सुरक्षित, व्यवस्थित व सुगम यात्रा को प्राथमिकी दी है।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

  • Related Posts

    जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस

    पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ इंद्रा देवाड़ी उर्फ जेनी की ओर से लगाए गए नए आरोपों की जांच के लिए पुलिस ने दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए…

    दो पक्षों के विवाद के चलते बदरीनाथ हाईवे पर लगा जाम,वाहन की चाभी खोने पर बिगड़ा मामला

    बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की खराब स्थिति के चलते लगे जाम के बीच तीर्थयात्रियों के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक वाहन की चाभी खो जाने…