IND vs NZ- 96 पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, साइफर्ट के बाद केली आउट, गुरनूर-अक्षर को सफलता

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने तीन और न्यूजीलैंड की टीम ने छह बदलाव किए हैं।

 

न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

15वें ओवर में 96 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने निक केली को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया। केली चार रन बना सके। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और विल यंग क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट 97 रन है। विल यंग 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 न्यूजीलैंड को पहला झटका

न्यूजीलैंड को 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर 85 के स्कोर पर पहला झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। साइफर्ट ने 48 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। फिलहाल विल यंग और निक केली क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है।

साइफर्ट का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 42 गेंद में 51 रन और विल यंग 19 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साइफर्ट आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। साइफर्ट ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

और पढ़े  IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

 पांच ओवर का खेल हुआ

पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 22 रन और विल यंग नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। साइफर्ट आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कीवी आज हारे तो टी20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवा देंगे।

 मुकाबला शुरू

चौथे वनडे की शुरुआत हो चुकी है। टिम साइफर्ट और विल यंग बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए छह रन है।

  • Related Posts

    अंडर-19 एशिया कप: भारत का सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से होगा सामना, आर्यवीर पर होंगी नजरें, कितने बजे होगा मैच?

    पिछले मैच में शतक ठोककर सुर्खियां बटोरने वाले आर्यवीर सहवाग अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में आकर्षण का केंद्र होंगे। पूर्व भारतीय…

    IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच…