IND vs NZ-: बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे, बिना एक भी गेंद डाले रद्द, सीरीज में आगे भारत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन में तीसरा वनडे मुकाबला नहीं हो सका। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन लगातार बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है।

 

बारिश में धुला मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है। हैमिल्टन में मंगलवार को लगातार बारिश हो रही थी जिस कारण बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करना पड़ा। पहले टॉस दो घंटे से भी ज्यादा देरी से हुआ जिसमें भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। टॉस से पहले ही ओवरों की कटौती कर दी गई और मैच 40-40 ओवर का कराने का फैसला किया गया। हालांकि, टॉस के तुरंत बाद बारिश आ गई जिससे मैच शुरू नहीं हो सका।

शुरुआत में बारिश हल्की लग रही थी, लेकिन बीच-बीच में तेज हो रही थी। लगातार बारिश के कारण पिच को कवर्स से ढकना पड़ा और अंपायरों ने दो-तीन बार मैदान का निरीक्षण भी किया। लेकिन रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो सका। कटऑफ टाइम में अभी समय था, लेकिन हैमिल्टन में पूरे दिन बारिश का पूर्वानुमान था, लिहाजा इसे रद्द घोषित करना पड़ा। भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है। सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा।

 

 

मैच का इंतजार जारी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे मैच के शुरू होने का इंतजार जारी है। बारिश के कारण मुकाबला शुरू होने में देरी हो रही है। हैमिल्टन में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मैच में हालांकि, टॉस हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया है।

और पढ़े  भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू,भारत ने जीता टॉस

 

 

मैच शुरू होने में देरी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच के शुरू होने में देरी हो रही है। बारिश के कारण टॉस दो घंटे की देरी से हुआ। मैच को 9:30 बजे शुरू होना था, लेकिन अब तक मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। मुकाबला 40-40 ओवर का कराया जाना है, लेकिन संभव है कि इसमें और भी कटौती हो।

 मैदान कवर्स से ढका

हैमिल्टन में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। तीसरे वनडे में टॉस हो गया है और भारत ने पहले फील्डिंग का फैसला लिया है। टॉस के ठीक बाद एक बार फिर बारिश आ गई जिससे पिच को कवर्स से ढकना पड़ा है।

  • Related Posts

    क्रिकेट स्कॉटलैंड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, क्या है कारण?

    क्रिकेट की दुनिया में पिछले पांच साल में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्रिकेट स्कॉटलैंड के…

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारतीय टीम में बदलाव! पाटीदार बाहर, इन्हें मिला मौका, रिंकू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत-ए टीम में बदलाव किया गया है। चोटों से जूझ रहे रजत पाटीदार ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित किया है कि…