2026 छठ पूजा- आज से शुरू हो रहा नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा,36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

आज 13 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय के साथ होती है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-आराधना होती है। छठ व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है। इस दिन दौरान व्रती अपने परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करते हुए डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। छठ पर्व की सबसे प्रमुख विशेषता अस्त होते हुए सूर्य की पूजा और लगातार 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखने की होती है।

छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर, शुक्रवार को नहाय-खाय के होगी, फिर 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को उषा अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। छठ पर्व पर व्रती सबसे कठिन व्रत रखती हैं, इसमें खरना के बाद करीब 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखने की परंपरा होती है। छठी मैया को समर्पित इस व्रत में शुद्धता, संयम और अनुशासन के नियमों का विशेष ध्यान दिया जाता है।
Kanpur Chhath festival songs of Chhathi Maiya will resonate across 55 ghats women 36 hour fast without water
छठ पर्व पहला दिन: नहाय-खाय (13 नवंबर)
छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा होती है। पहले दिन व्रत रखने वाला व्यक्ति सुबह जल्दी उठकर स्नान करता है, फिर इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करके भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा और उपासना करने का संकल्प लेता है। इस दिन घर की साफ-सफाई होती है, जिसमें रसोई की सफाई का विशेष महत्व होता है। इस दिन कद्दू-भात और चने की दाल बनाने की परंपरा होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 नवंबर, शुक्रवार से प्रारंभ होगा।
छठ पर्व दूसरा दिन:  खरना  (14 नवंबर)
छठ पर्व के दूसरे दिन को खरना कहते हैं। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं, फिर सूर्यास्त के बाद पूजा की तैयारी होती है। इस दिन खासतौर पर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी का जलाकर, गाय के दूध और गुड़ से खीर बनाने की परंपरा है। इसे ही खरना कहते हैं। इसके बाद से लगातार 36 घंटे तक निर्जला व्रत आरंभ हो जाता है। शाम की पूजा और खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती निर्जला व्रत रखते हुए छठ पर्व के चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूरा होता है।
छठ पर्व तीसरा दिन: डूबते सूर्य को अर्घ्य (15 नवंबर)
छठ महापर्व का तीसरा दिन सबसे खास और महत्वपूर्ण माना जाता है। छठ पर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। जिसकी तैयारी सुबह से ही होने लगती है। इस दिन बांस की टोकरी और सूप में पूजा सामग्री और मौसमी फल को छठी मैया और सूर्यदेव को अर्पित करने की परंपरा होती है। शाम को सभी व्रती परिवार के सदस्यों के साथ नदी, तालाब और जलाशय के किनारे एकत्रित होते हैं और पानी में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। फिर सूर्यदेव और छठी मैया से संतान और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। अर्घ्य देने के बाद व्रती रातभर निर्जला व्रत रखते हुए उपवास रखते हैं। पंचांग के अनुसार इस बार संध्या अर्घ्य का समय शाम 5 बजकर 24 मिनट का है।छठ पर्व का चौथा दिन: उषा अर्घ्य  (16 नवंबर)
16 नवंबर को छठ पर्व का आखिरी दिन होगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। उषा अर्घ्य के बाद छठ माता की पूजा होगी और व्रत का पारण किया जाएगा। इसी के बाद छठ पर्व का समापन होगा। पंचांग के अनुसार, 16 नवंबर को सूर्योदय का समय सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर होगा।

और पढ़े  हिमाचल: रूस में फंसे मंडी के तीन युवक, वर्क वीजा के नाम पर 10.50 लाख की ठगी, 3 महीने बाद नौकरी से निकाले
  • Related Posts

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…

    अबू धाबी में यूएफसी स्टार पर हमला, होटल लॉबी में 12 लोगों ने घेरकर पीटा, खून से लथपथ हुआ चेहरा

    पूर्व यूएफसी बेंटमवेट चैंपियन मराब ड्वालिश्विली पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में हमला हुआ है। इस घटना में मराब का चेहरा खून से लथपथ हो गया। हमले…