पंजाब आप- अमन अरोड़ा बने आम आदमी पार्टी के नए अध्यक्ष, शैरी कलसी कार्यकारी प्रधान

Spread the love

 

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा आम आदमी पार्टी पंजाब के नए प्रधान बन गए हैं। सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी। सीएम ने लिखा-आज मैंने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी अपने दो करीबी साथी कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को सौंप दी है।
पार्टी ने फैसला किया है कि अमन अरोड़ा पार्टी अध्यक्ष और शैरी कलसी उपाध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। मुझे अपने दोनों साथियों पर पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में पार्टी और संगठन को पंजाब में और मजबूत करेंगे और नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे।

सुनाम से विधायक हैं अरोड़ा

अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। अरोड़ा पहली बार मार्च 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव का चुनाव रिकॉर्ड मतों से जीते थे। वे आम आदमी पार्टी की पंजाब राज्य इकाई के सह-अध्यक्ष हैं। अमन दो बार के विधायक और पंजाब के मंत्री भगवान दास अरोड़ा के बेटे हैं। इससे पहले वे कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में दो बार सुनाम से चुनाव लड़ चुके हैं। जनवरी 2016 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

सीएम मान ने किया था प्रधान पद छोड़ने का एलान

आप की 2.0 सरकार के लिए सीएम भगवंत मान पहले ही पार्टी के प्रधान पद से कदम पीछे खींचने का एलान कर चुके थे। दरअसल पार्टी हाईकमान पंजाब में अपनी सत्ता बरकरार रखना चाहती है, यही कारण है कि हाईकमान के मंशा को देखते हुए सीएम ने कदम पीछे खींचे थे। ताकि मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए संगठनात्मक मजबूती को आगे बढ़ाया जा सके। अमन अरोड़ा पार्टी का प्रमुख हिंदू चेहरा हैं।

और पढ़े  पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

Spread the love
  • Related Posts

    पंजाब के C को बम से उड़ाने की धमकी,जालंधर-फरीदकोट में स्कूलों को भी उड़ाने की धमकी, आया मेल

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के सीएम भगवंत मान शुकराना यात्रा के दाैरान आज जालंधर और फरीदकोट में हैं। दोनों जिलों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी…


    Spread the love

    पंजाब विधानसभा में हंगामा: CM पर शराब पीकर सदन में आने का आरोप, कांग्रेस विधायकों ने किया वाॅकआउट

    Spread the love

    Spread the loveमजदूर दिवस के उपलक्ष्य में पंजाब सरकार आज मजदूरों को समर्पित विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि नियमित सत्र बुलाया जाना…


    Spread the love