बड़ा हादसा: अनयंत्रित होकर नाले में गिरी प्राइवेट कंपनी की बस,8 लोगों की मौत, कई लोग घायल

 

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी कंपनी की बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनयंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बस में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची तो नाले के ऊपर बने पुल पर अनयंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

वहीं सूचना मिलते ही बठिंडा डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी अमनीत कौंडल भी मौके पर पहुंचे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तलवंडी साबो अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं कई गंभीर घायलों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया गया है।

 

और पढ़े  नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव
  • Related Posts

    पंजाबी यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला: फीस बढ़ोतरी पूरी तरह ली वापस, 2026-27 में पुराने शुल्क ही रहेंगे लागू

    पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए सेशन 2026-27 के लिए हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया…

    नशे से युवक की मौत: दोस्तों ने खेत में दफनाई लाश, 14 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया शव

    कपूरथला के एक गांव में नशे के दौरान तबीयत बिगड़ने से एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि उसके साथ मौजूद दोस्त उसे खेतों में छोड़कर चले गए।…