मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड पर,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील।

*श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रिजॉर्टों एवं होटलों में चेकिंग कर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है इसी क्रम मेंमुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद पुलिस एक्शन मोड पर,नैनीताल में 5 रिज़ॉर्ट सील।
*आज दिनांक 24.09.2022 को उप जिलाधिकारी धारी, तहसीलदार धारी, थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर मय पुलिस टीम* के द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर राजस्व पुलिस व पर्यटक विभाग द्वारा सामूहिक रूप से 03 होटलों रिजॉर्टों,होटलों, टेंट कैंप, होमस्टे में चेकिंग अभियान चलाया गया।
दौराने चैकिंग *अभियान के 05 होमस्टे, टेंट कैंप के द्वारा बिना पर्यटक विभाग में रजिस्ट्रेशन कराए बिना ही चलाया जा रहा था जिन्हें तत्काल टीम द्वारा सीज किया गया। तथा चेकिंग के दौरान 03 होटलों में कर्मचारियों का सत्यापन ना कराए जाने पर 10,000- 10,000/- रू0 के कोर्ट* के चालान किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखंड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचुली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है।

गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्कूटनी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: सांसद अनिल बलूनी की घोषणा, बलिदानी बाबा जसवंत सिंह के घर को बनाएंगे संग्रहालय

मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भले ही कोई कितनी रसूख़ वाला क्यों ना हो। ताज़ा मामले में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला में अंकिता हत्याकांड के आरोपी रिज़ॉर्ट मालिक की गिरफ़्तारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिजॉर्ट को धवस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। मुख्यमंत्री या यह संदेश है कि ग़लत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल में है।

  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…