चुनावी नतीजे – कांग्रेस का विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बड़ा फैसला,महाराष्ट्र-झारखंड के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Spread the love

हाराष्ट्र और झारखंड के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। खरगे ने पार्टी नेताओं अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और डॉ. जी. परमेश्वर को महाराष्ट्र में चुनावी नतीजों पर नजर बनाए रखने के लिए पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं,  तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरु को झारखंड बतौर पर्यवेक्षकों बनाकर यह जिम्मेदारी दी गई है।

महाराष्ट्र में एक चरण में हुआ मतदान
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर (बुधवार) को विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान कराया गया था। राज्य के 36 जिलों की सभी 288 सीटों पर कुल 66.05% मतदान दर्ज किया गया। वहीं 2019 में महाराष्ट्र में कुल 61.44% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच माना जा रहा है।
झारखंड में दो चरणों में हुआ था मतदान
वहीं, झारखंड में दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां 13 नवंबर को पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान कराया गया था, जिसमें कुल 66.65 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया था। वहीं दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर (बुधवार) को हुआ था। दूसरे दौर में प्रदेश के 12 जिलों की 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन 38 सीटों पर 68.95% मतदान दर्ज किया गया।

Spread the love
और पढ़े  मुख्यमंत्री बनते ही डीके शिवकुमार ने किए बड़े एलान, छात्रों को फ्री बस पास और युवाओं को रोजगार देने का वादा
  • Related Posts

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    कूनो में एक और झटका- भारत में जन्मी मादा चीता KGP-11 की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा संख्या घटकर 49

    Spread the love

    Spread the loveकूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्स्थापन परियोजना को एक और बड़ा झटका लगा है। 27 महीने की भारतीय-जनित मादा चीता KGP11 की उपचार के दौरान मौत हो गई।…


    Spread the love