27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक विहिप नेता दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती पर निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायक उपकरण का वितरण शिविर

अयोध्या में 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर को कारसेवकपुरम में विहिप नेता दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती पर निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमे कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायक उपकरण वितरण शिविर में दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण दिया जाएगा। इसमें दिव्यांगों को हाथ व पैर का27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक विहिप नेता दिवंगत अशोक सिंघल की जयंती पर निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायक उपकरण का वितरण शिविर प्रत्यारोपण किया जाएगा, बैसाखी, सुनने की मशीन, व्हीलचेयर, आंखों की जांच और चश्मा दिया जाएगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि रविवार है। कृत्रिम उपकरणों के लिए 500 लोगों ने अभी तक पंजीयन करा लिया है। इसमें 300 ने ऑनलाइन व 200 लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं।उन्होंने बताया कि 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक कारसेवकपुरम में अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा अशोक सिंघल की जयंती पर विहिप, एमटूके फाउंडेशन और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क सहायता उपकरण उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।वही बताया कि आयोजन का यह दूसरा वर्ष है।पिछले वर्ष 400 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया था। शिविर का लाभ प्राप्त करने के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। वहीं इस बार शिविर में भाऊराव देवरस सेवा न्यास यहां अशोक सिंघल नेत्र चिकित्सालय संचालित कर रहा है,जिसकी तरफ से निशुल्क जांच और चश्मा वितरण किया जाएगा।इस पत्रकार वार्ता के दौरान विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा भी मौजूद रहे।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान

    देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से…

    केजीएमयू में धर्मांतरण का खुलासा: डॉ. अनीस ने 19 युवतियों से किया दुष्कर्म, वीसी के सचिव भी जांच के घेरे में

    किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के यौन शोषण की जांच में एसटीएफ ने इस्लामिक मेडिकोज समूह से जुड़े एक डॉक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया…