देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वैसे ही वाराणसी यूपी का पहला ऐसा शहर बन गया जहां से 9 वंदे भारत ट्रेनों का आना-जाना होता है। यह काम आठ साल में हुआ है। वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए 3 और दिल्ली से वाराणसी आने के लिए तीन वंदे भारत हैं।
क्या बोले अधिकारी
वंदे भारत से यात्रा आसान हुई है। अच्छी सुविधा के बीच कम समय में दिल्ली सहित दूसरे शहरों की दूरी तय हो रही है। स्लीपर वंदे भारत का संचालन वाराणसी कैंट से होगा। -बीके यादव, एडीआरएम, उत्तर रेलवे







