महाराष्ट्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन हो गया। वह 72 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली।
विधान परिषद के सदस्य रहते हुए भी उन्होंने राज्य सरकार के सामने यह मांग उठाई थी। राज्यसभा सांसद बनने के बाद भी उन्होंने इस मुद्दे पर प्रयास जारी रखे। परभणी में धनगर आरक्षण को लेकर निकाली गई रैली के दौरान भी उन्होंने राज्य सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच तालमेल बनाने का काम किया था।
सांसद रामराव वडकुटे ने 1988 में अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने धनगर समाज उन्नति मंडल, परभणी के अध्यक्ष पद से काम शुरू किया था।
यह संगठन दिवंगत शिवाजीराव शेंडगे का था। इसके माध्यम से उन्होंने समाज की प्रमुख समस्याओं को लेकर काम करना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ राजनीति में भी कदम रखा।
शरद पवार के नेतृत्व में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से काम किया। पार्टी के माध्यम से उन्होंने 2002 से 2005 तक पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी बकरी और भेड़ विकास महामंडल के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली।
कब लड़ा था पहला विधानसभा चुनाव?
इसके बाद 2004 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। वह हिंगोली जिले की कलमनुरी विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद 2005 में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उन्हें महानंदा का निदेशक नियुक्त किया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 2012 में एक बार फिर उन्हें पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी बकरी और भेड़ विकास महामंडल का अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 2014 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधान परिषद का सदस्य नियुक्त किया। शरद पवार और अजित पवार के बेहद भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती थी।
(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)





