गृह मंत्री शाह के अरुणाचल दौरे का आखिरी दिन: सहकारी विकास का विजन करेंगे जारी, एनडीआरएफ परिसर की देंगे सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन अरुणाचल प्रदेश में एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के एक परिसर का उद्घाटन करेंगे। शाह, जो सहकारिता मंत्री भी हैं, यहां दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सहकारी सम्मेलन में शामिल होंगे। अरुणाचल पहुंचने पर हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू समेत राज्य के तमाम गणमान्य लोगों ने  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया है।

विजन डॉक्यूमेंट 2047 करेंगे जारी
दौरे से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री सुबह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और ‘अरुणाचल प्रदेश कोऑपरेशन विजन डॉक्यूमेंट 2047’ जारी करेंगे। इस दौरान वे सहकारिता पुरस्कार प्रदान करेंगे और ‘सरस मेला’ का उद्घाटन भी करेंगे।
एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन
दोपहर में अमित शाह यहां के पास होलोंगी जाएंगे और एनडीआरएफ की 12वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात अरुणाचल प्रदेश पहुंचे शाह रविवार शाम को नई दिल्ली लौटेंगे।
सियांग परियोजना को बताया राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट
इससे पहले शनिवार को यहां के पास बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में सुरक्षाकर्मियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की ‘सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट’ (SUMP) राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है। यह परियोजना अरुणाचल प्रदेश के विकास और रणनीतिक हितों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सियांग घाटी के लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी चिंताओं का समाधान बातचीत के जरिए निकाला जाएगा।
मेगा बांध परियोजना का हो रहा विरोध
शाह का यह आश्वासन ऐसे समय में आया है, जब स्थानीय ‘आदि’ समुदाय के कुछ वर्गों, खासकर सियांग और अपर सियांग जिलों के निवासियों की ओर से प्रस्तावित मेगा बांध का लगातार विरोध किया जा रहा है। इन लोगों ने परियोजना से अपनी पुश्तैनी जमीन, गांवों, आजीविका, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर चिंता जताई है।
और पढ़े  राजस्थान: जोधपुर में कार और टेंपो की भीषण टक्कर, तीन की मौत, 15 से ज्यादा घायल, गुजरात लौट रहा था परिवार
  • Related Posts

    मुंबई की रिहायशी इमारत में लगी आग: दो बच्चों समेत 8 लोगों को बचाया गया, दमकल अधिकारी घायल

    दक्षिण मुंबई में रविवार को एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग बुझाने के…

    राजस्थान- उजड़ गया पूरा परिवार!: राजस्थान में खाटू श्याम से लौट रहे वाहन की ट्रक से टक्कर, 9 की मौत, कई घायल

    राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। शंभूपुरा के पास श्रद्धालुओं से भरी एक क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।…