आयुष्मान कार्ड:- क्या है आयुष्मान कार्ड क्या आपका भी बन सकता है आयुष्मान? यहां पर करें चेक आप कैसे 5 लाख का मुफ्त इलाज ले सकते है ||

आयुष्मान कार्ड:- क्या है आयुष्मान कार्ड क्या आपका भी बन सकता है आयुष्मान? यहां पर करें चेक आप कैसे 5 लाख का मुफ्त इलाज ले सकते है ||

अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है कि आपको किसी तरह की आर्थिक मदद, सब्सिडी या कुछ और सामान योजना के तहत मिलता होगा? दरअसल, देश में कई ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिए जाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां चेक कर सकते हैं आप पात्र हैं या नहीं।

आयुष्मान योजना के तहत जो लोग पात्र हैं, उनकी एक सूची है जिसे पात्रता सूची कहते हैं। इस सूची के मुताबिक जो लोग पात्र हैं, उनमें शामिल हैं…
जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं, तो आप इस आयुष्मान योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पताल में करवा सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन :-
आप अगर पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
यहां पर आपको अपने दस्तावेज देने हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में आपकी पात्रता भी चेक होती है
आखिर में जांच सही पाई जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।

और पढ़े  टाटा मोटर्स लाएगी नई मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी 'कूनो': एमजी विंडसर ईवी को देगी टक्कर, जानें कब होगी लॉन्च?
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…