देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा- पुलिस आरोपी कंटनेर ड्राइवर के करीब,जल्द हो सकती है गिरफ्तारी..

 

देहरादून ओएनजीसी चौक पर ट्रक और इनोवा की टक्कर से छह युवाओं की दर्दनाक मौत के मामले में आरोपी कंटनेर ड्राइवर को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकती है। उसकी पहचान मेरठ के अभिषेक चौधरी के तौर पर हुई है। इस बीच हादसे में घायल सिद्धेश की हालत में पहले से सुधार हुआ है, हालांकि वह बोलने में असमर्थ है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत लगभग खतरे से बाहर है।

विवेचना में पता चला है कि कंटेनर (एचआर 55जे 4348) गुड़गांव के पटेल नगर में यूआरसी लॉजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आपसी एग्रीमेंट के आधार पर सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेचा गया था, जिसे पंजीकृत नहीं करवाया था। नरेश ने एक ड्रिल मशीन कंटेनर के जरिए देहरादून भेजी थी।

उस रात कंटेनर पर मेरठ निवासी अभिषेक चौधरी बतौर ड्राइवर सवार था, हालांकि उसके साथ एक अन्य शख्स भी सवार बताया जा रहा है। पुलिस अभिषेक को जल्द गिरफ्त में लेने की बात कह रही है, जिससे पता चल सकेगा कि उसके साथ दूसरा शख्स कौन सवार था। हादसा किस तरह से हुआ, उनके पास कंटनेर के चालन से संबंधित सभी दस्तावेज थे या नहीं, आदि सवालों पर पूछताछ होनी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: जनगणना 2027, घर बैठे दर्ज कर सकेंगे पूरा ब्योरा, 16 से स्व-गणना, दिसंबर में घर पहुंचेंगे कर्मचारी
  • Related Posts

    2026 छठ पूजा- आज से शुरू हो रहा नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व, जानिए अर्घ्य देने का समय और परंपरा,36 घंटे निर्जला व्रत रखेंगी महिलाएं

    आज 13 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो रहा है। छठ का पर्व चार दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय के साथ होती…

    न्यूयॉर्क में सुनीता विलियम्स का खास सम्मान: बनीं ग्रैंड मार्शल, 20 हजार लोगों की परेड का किया नेतृत्व

    भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को ‘पूर्व सैनिक दिवस’ परेड के दौरान ‘ग्रैंड मार्शल’ के रूप में सम्मानित किया गया। यह परेड पूर्व सैन्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए…