दिल्ली-NCR में मौसम-: बारिश ने गर्मी से दिलाया छुटकारा, अगले तीन दिन तक कूल-कूल रहेगा मौसम

Spread the love

दिल्ली-एनसीआर पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। इस कारण से तापमान में लगातार 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार को राहत के संकेत मिले जब अधिकतम तापमान पांच दिन बाद 42 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाएं और तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली और आंधी चलनी शुरू हो गई। इस कारण शाम को ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार रात से ही आंधी व बारिश की संभावना जताई थी।

 

तापमान में 6-7 डिग्री गिरावट दर्ज
दिल्ली के सफरदरजंग मानक केंद्र पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 23 मई के बाद से ही तापमान 42 डिग्री के पार चल रहा था। मौसम विभाग के अनुसार अब 31 मई तक आंधी व राहत की बारिश होगी। इससे तापमान में 6-7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज होगी।

 

शुक्रवार को भी भिगेगी दिल्ली
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इससे तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज उत्तर भारत में बदला हुआ रहेगा। विभाग ने पहले ही बारिश व आंधी का तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को विभाग ने हल्की बारिश व आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन के समय में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी। जबकि शाम को हवाओं की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की हो जाएगी।

और पढ़े  नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

पंजाब, हरियाणा, पूर्वोत्तर राजस्थान तक बदला मौसम का मिजाज
मौसम के इस बदले मिजाज का असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वोत्तर राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि अगले सप्ताह की शुरुआत में तापमान फिर बढऩे लगेगा और तीन जून तक तापमान फिर से 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

सतर्क रहने के निर्देश
प्रशासन और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।


Spread the love
  • Related Posts

    नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

    Spread the love

    Spread the loveपिछले साल अक्तूबर में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत की खबरों ने लोगों को काफी डरा दिया था। दवा के…


    Spread the love

    भारत में लगी टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, 21 जून को NEET री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love   केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने का फैसला किया है। नीट 2026 की पुनर्परीक्षा के चलते सरकार ने यह कदम…


    Spread the love