जल्द ही होगा मोदी कैबिनेट का विस्तार- 10 जून को मुख्यमंत्री परिषद की बैठक; ये दो मंत्री देंगे इस्तीफा

Spread the love

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले विस्तार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। नौ जून को इस कार्यकाल के दो साल पूरा होने और 10 जून को राजगशासित दलों के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा, उसके बाद भाजपा के केंद्रीय संगठन की नई टीम बनेगी।

 

हाल ही में दिल्ली के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी संगठन पर पूरा ध्यान केंद्रित करने के लिए मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। सूत्रों ने बताया कि विस्तार के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम पर साथ-साथ मंथन हो रहा है। संकेत हैं कि मुख्यमंत्री परिषद की बैठक के बाद 20 जून से पहले मंत्रिमंडल विस्तार को अमली जामा पहनाया जाएगा, इसके तत्काल बाद केंद्रीय संगठन की नई टीम घोषित कर दी जाएगी।

 

इसलिए ज्यादा माथापच्ची
केंद्रीय संगठन की नई टीम और मंत्रिमंडल विस्तार से बनने वाली पीएम मोदी की नई टीम में आगामी आम चुनाव तक कोई बदलाव नहीं होना है। इसके अतिरिक्त पार्टी को अगले साल की शुरुआत में यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और अंत में गुजरात और मणिपुर जैसे अहम राज्यों में विधानसभा चुनाव का सामना करना है। ऐसे में सरकार की नई टीम के जरिए सभी राज्यों से संतुलन बैठाना होगा। यही कारण है कि दोनों ही सूची के लिए गहन माथापच्ची हो रही है।

मुख्यमंत्रियों के साथ ताबड़तोड़ बैठक
दोनों स्तर पर नई टीम पर विचारविमर्श के लिए ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक हुई है। नतीजे के बाद बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में हाजिरी लगाई है। खुद पार्टी अध्यक्ष ओडिशा, कर्नाटक के बाद अब उत्तराखंड के दौरे पर हैं।

और पढ़े  नोटिफिकेशन जारी-: अब बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगा कोई भी सिरप, डॉक्टर की पर्ची जरूरी,सरकार ने कफ सिरप बिक्री नियम सख्त किए

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi at Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट तक क्यों रुके रहे प्रधानमंत्री मोदी? नीट परीक्षा से जुड़ा है मामला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल से वापस लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सीधे अपने आवास जाने के बजाय कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर ही रुकने…


    Spread the love

    Delhi- राजधानी में बदलने वाला है मौसम, भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveमौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, इस दौरान हवाओं की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति…


    Spread the love