पटियाला में हादसा: भाखड़ा नहर पर पुल धंसा, दो ट्रक फंसे, एक में लगी आग, ब्रिज टूटने के दौरान गुजर रहे थे वाहन

पटियाला में वीरवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक धंस गया। हादसे के समय पुल से दो ट्रक गुजर रहे थे, जो पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई और वह बुरी तरह जल गया। हादसे में बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, यह पुल पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना हुआ है। वीरवार तड़के जब दो ट्रक पुल से गुजर रहे थे तो अचानक पुल का हिस्सा टूटकर नीचे धंस गया। इससे दोनों ट्रक पुल के टूटे हिस्से में फंस गए। हादसे के दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुल के अचानक टूटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुल धंसने के असल कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़े  उत्तराखंड-: 35 किलो के हाथी दांत गायब होने के मामले में बड़ी कार्रवाई, रेंजर और डिप्टी रेंजर निलंबित
  • Related Posts

    एपेक समिट- अमेरिका, रूस-चीन एक मंच पर, ट्रंप बोले- एशिया-प्रशांत में संप्रभुता को बढ़ावा देगा यूएस

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज चीन के शेन्जेन शहर में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन…

    तेलंगाना: सरकारी स्कूलों के 4,741 छात्रों की फीस भरेंगे केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री और सिकंदराबाद के सांसद जी किशन रेड्डी तेलंगाना एसएससी बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 4,741 विद्यार्थियों की पूरी परीक्षा फीस का भुगतान…