त्विषा शर्मा: मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही CBI, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ

Spread the love

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में दहेज हत्या और प्रताड़ना की आरोपी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे व त्विषा के पति समर्थ सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद भोपाल जिला अदालत में महिला अपराध मामलों की न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया।

 

सीबीआई अब 7 मई को त्विषा के कथित गर्भपात से लेकर 12 मई की रात उनकी मौत और उसके बाद 14 जून को भोपाल पुलिस द्वारा दहेज हत्या का केस दर्ज किए जाने तक की हर घटना की मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश में है कि इन दिनों के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसने इस पूरे मामले को मौत की मिस्ट्री में बदल दिया।

 

जांच के लिए सीबीआई हाईटेक तकनीक और डिजिटल रिकंस्ट्रक्शन का सहारा ले रही है। एजेंसी गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और त्विषा शर्मा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल रिकॉर्ड, घर के सीसीटीवी फुटेज, वाई-फाई लॉग्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। इसके जरिए घटनास्थल की एक वर्चुअल टाइमलाइन तैयार की जा रही है।

 

मौत के आखिरी घंटों को डिजिटल तरीके से करेगी रीक्रिएट
सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के जरिए कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा के आखिरी घंटों की गतिविधियों को डिजिटल रूप से दोबारा तैयार कर रही है। जांचकर्ता सीसीटीवी कैमरों के टाइमस्टैम्प और मोबाइल एक्टिविटी को आपस में मिलाकर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मौत से पहले त्विषा कहां थीं, किससे बात हुई और घर में कौन-कौन आया या बाहर गया। एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना के बाद किसी डिजिटल सबूत के साथ छेड़छाड़, उसे डिलीट करने या छिपाने की कोशिश तो नहीं की गई।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: एमपी के भिंड में भीषण हादसा, 8 की मौत,पिकअप डंपर से टकराई

 

सिर की चोट और शरीर पर मिले निशान अब भी पहेली
भोपाल पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज करने से पहले गिरिबाला सिंह के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित घर से घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज जब्त किया था। फुटेज में त्विषा छत पर जाती दिखाई दे रही हैं, जबकि बाद में तीन लोग उन्हें नीचे लाते हुए नजर आते हैं। अब सीबीआई ने 7 मई के बाद का पूरा सीसीटीवी रिकॉर्ड मांगा है। साथ ही घर में कैमरे लगाने और उनकी मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैमरों में किसी तरह का बदलाव या तकनीकी हस्तक्षेप तो नहीं हुआ। जांच एजेंसी अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि त्विषा के सिर में क्लॉटिंग, हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों में मिली चोटें कब और कैसे लगीं। इसी बिंदु को जांच की सबसे अहम कड़ी माना जा रहा है।

आमने-सामने पूछताछ करेगी सीबीआई
सीबीआई अब गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। अब तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही थी। एजेंसी यह जानना चाहती है कि 12 मई की रात त्विषा की मौत से पहले घर के भीतर क्या हुआ था। सीबीआई को संदेह है कि घटनास्थल पर सबूतों से छेड़छाड़ की गई थी। इसी आधार पर गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी की गई। आने वाले दिनों में दोनों से पूछताछ के आधार पर मामले में और खुलासे होने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love