बिहार: कोसी स्नातक सीट पर BJP के एनके यादव की हैट्रिक, 11 हजार से अधिक वोटों से दर्ज की जीत

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र संख्या-06 के द्विवार्षिक चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. एनके यादव ने जीत दर्ज की है। प्रथम और द्वितीय वरीयता के मतों की लंबी मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित परिणाम में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराया। इस जीत के साथ डॉ. एनके यादव लगातार तीसरी बार कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद निर्वाचित हुए हैं।

पहली वरीयता के मतों में भी एनके यादव को बढ़त

मतगणना के प्रथम वरीयता के चरण में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को 24,528 मत मिले थे। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी नितेश कुमार को 18,918 और जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन को 15,536 मत प्राप्त हुए थे। इस चरण में एनके यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नितेश कुमार से 5,610 मतों से आगे थे।

हालांकि, प्रथम वरीयता के मतों में जीत के लिए निर्धारित 32,201 मतों का कोटा पूरा नहीं होने के कारण एकल संक्रमणीय मत प्रणाली के तहत द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती की गई।

दूसरी वरीयता के मतों से बढ़ा जीत का अंतर

द्वितीय वरीयता के मतों की छंटनी और हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. एनके यादव की बढ़त 11 हजार से अधिक मतों तक पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार विधान परिषद में अपनी जगह बनाई।

जीत की घोषणा के बाद समर्थकों ने मनाया जश्न

पूर्णिया के जिला स्कूल परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर देर रात से भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक परिणाम का इंतजार कर रहे थे। डॉ. एनके यादव की जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जीत का जश्न मनाया।

और पढ़े  Bihar MLC Result- राजद, BJP, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते, नीरज की बढ़त कायम

 

चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने विजेता प्रत्याशी डॉ. एनके यादव को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। लगातार तीसरी जीत के साथ उन्होंने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी।

  • Related Posts

    Bihar MLC Result- राजद, BJP, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते, नीरज की बढ़त कायम

    शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर 27 अक्टूबर को देर से शुरू हुई मतगणना अब भी जारी है। अब तक चार सीटों के परिणाम आए हैं। परिणाम देश की…

    Bihar MLC Result- विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतगणना जारी, धरने पर क्यों बैठ गए कांग्रेस प्रत्याशी?

    मतपेटियां खुल चुकी हैं। बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक की चार-चार सीटों पर हुए मतदान का परिणाम आज आ जाएगा। मत पत्रों से चुनाव हुआ है, इसलिए परिणाम…