देहरादून- बीसी खंडूड़ी को श्रद्धांजलि देने आवास पर पहुंचे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष, फिर बैठकों का दौर शुरू

 

प्रवास के दूसरे दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पूर्व सीएम स्व. बीसी खंडूड़ी के आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित होटल पहुंचें। जहां विभिन्न बैठकों का दौर शुरू हुआ।

सबसे पहले सांसद, विधायकों के साथ बैठक की। दोपहर दो बजे से प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे। शाम चार बजे से वह महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखों के साथ चर्चा करेंगे। शाम को मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी एवं प्रदेश प्रवक्ता की बैठक लेंगे। इसके बाद ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती करेंगे और संतों के साथ संवाद करेंगे।

जीत की हैट्रिक के लिए पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंच कर प्रदेश कोर कमेटी व मंत्रियों की बैठक ली। 2027 के चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए कोर कमेटी में पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर सरकार के चार साल में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को सराहा गया।

 

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जौलीग्रांट से लेकर पार्टी मुख्यालय पर जगह- जगह पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा के साथ पारंपरिक परिधान पहने महिला व युवाओं ने वाद्य यंत्रों की गूंज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पहला संगठनात्मक दौरे से पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। एयरपोर्ट, हिमालयन अस्पताल चौक, कैलाश हॉस्पिटल, रिस्पना पुल, चंचल डेयरी, फव्वारा चौक आदि जगहों पर स्वागत किया गया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

 

 

जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह स्वतः स्फूर्त उत्साह दर्शाता है कि उत्तराखंड के जन-जन में भाजपा और उसके नेतृत्व के प्रति अटूट विश्वास है। वहीं उम्मीद जताई कि प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में भाजपा संगठन नया आयाम स्थापित करेगा और विकास की नीतियों को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    दोस्ती से दुश्मनी तक: दोस्त ने बहाया हरदीप का खून…पत्नी ने मिटाए सबूत, पिस्टल से ही की हत्या

    30 लाख रुपये के लेनदेन ने बचपन की दोस्ती और बरसों के भरोसे को खून के रिश्ते में बदल दिया। पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख हरदीप सिंह हत्याकांड की जांच कर…

    घनसाली: बारिश के बाद दर्दनाक हादसा, खेलते समय तेज बहाव में बहा सात साल का बच्चा, 1 किमी दूर मिला शव

    मंगलवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश के बाद तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पास खेलते समय सात वर्षीय बच्चा तेज पानी के बहाव में…