लोकसभा चुनाव 2024: मुख्यमंत्री धामी की नैनीताल के लेटीबूंगा में जनसभा, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति

Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024: मुख्यमंत्री धामी की नैनीताल के लेटीबूंगा में जनसभा, बोले- कांग्रेस कर रही तुष्टिकरण की राजनीति

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नैनीताल जिले में धारी के लेटीबूंगा पहुंचकर सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह मुस्लिम लीग घोषणा पत्र है। साथ ही कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आ रही है।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने यूसीसी बिल लागू करने का काम किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 हटाने के साथ विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

कांग्रेस देश से मोदी को हटाने की कोशिश कर ले, लेकिन देश की जनता भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में सबसे अधिक काम किया है। पीएम ने जमरानी बांध, कुमाऊं में एम्स, हल्द्वानी के विकास के लिए धनराशि दी है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों के बदौलत इस बार भाजपा 400 पार सीट जीतने जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- 8 अगस्त को हल्द्वानी में रैली,खरगे देंगे चुनावी मुद्दों को धार, BJP पर करेंगे सियासी वार
  • Related Posts

    भीमताल- ओखलकांडा में भीषण सड़क हादसा: कैंटर खाई में पलटा, 1 की मौत, सहायक कृषि अधिकारी सहित तीन घायल

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल के ओखलकांडा में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एक कृषि विभाग के उपकरण लेकर आ रहा कैंटर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। कैंटर के खाई में…


    Spread the love

    अल्मोड़ा Accident: कोसी के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

    Spread the love

    Spread the loveअल्मोड़ा में कोसी के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 80 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *