महिला सुरक्षा ऐप: ये ऐप हर एक लड़की के मोबाइल में जरूर होना चाहिए,कोई भी मुसीबत में बन सकता है रक्षक

 

भले ही हम कितने ही सुरक्षित समाज की कल्पना करते हैं, लेकिन आज भी लगभग हर दिन देश के किसी न किसी कोने से महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ या दरिंदगी के मामले सामने आते हैं। कई मामले तो ऐसे होते हैं जो हर किसी को झकझोर कर रख देते हैं। इसलिए ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई तरह के एप भी बनाए गए हैं जिनमें सरकारी और प्राइवेट कई एप शामिल हैं। इसलिए अगर आप भी एक लड़की हैं या आपके परिवार में कोई लड़की है तो आप उसके मोबाइल में इस एप को इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं।

 

लिए जानते हैं –

  • महिलाओं के लिए एक एप है ‘112 इंडिया एप’ जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया। आप अगर एंड्रॉयड यूजर हैं या फिर आप आईओएस यूजर हैं, दोनों ही इस एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

 

कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल?

स्टेप 1

  • आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में इस 112 इंडिया मोबाइल एप को इंस्टॉल कर लेना है
  • फिर एप को खोलें और अपनी जानकारी यहां भर दें जिसमें आपको अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर भरना है

 

स्टेप 2
  • इसके बाद आपको किसी भी तरह की मुसीबत में इमरजेंसी मदद पाने के लिए एप पर कॉल बटन पर क्लिक करना होता है
  • फिर एप पर आपको अपनी इमरजेंसी की स्थिति के बारे में जानकारी देनी होती है
  • ऐसे में एप आपकी जानकारी एप की संबंधित इमरजेंसी सेवाओं को सूचित करेगा
  • फिर इमरजेंसी सेवाएं आपकी लोकेशन पर पुहंच जाती हैं और आपकी मदद करती हैं
और पढ़े  अक्षरधाम कांड: कौन है गुनहगार? 24 साल बाद भी जांच एजेंसियों के हाथ खाली, हमले में मारे गए थे 33 लोग, सभी हुए बरी

 

 जानें:-
  • ये एप हिंदी और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में उपलब्ध है
  • साथ ही आप इस एप के जरिए पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी अन्य इमरजेंसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • ये एप हिंदी और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में उपलब्ध है
  • साथ ही आप इस एप के जरिए पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन जैसी अन्य इमरजेंसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…