दिल्ली में पकड़ी ‘ड्रग्स क्वीन’: ड्रग से बनाई करोड़ों की प्रॉपर्टी, गोल्ड-कैश जब्त, राजस्थान तक फैला नेटवर्क

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में ड्रग तस्कर पार्वती के घर से करोड़ों रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की गई। पुलिस ने कुल 1.204 किलोग्राम हेरोइन और 64.62 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

एफआईआर के मुताबिक, पार्वती के आवास से 56.69 लाख रुपये नकद मिले। इसके साथ ही 355 ग्राम सोना और 161 ग्राम चांदी भी बरामद हुई। पुलिस को चार संपत्ति रजिस्ट्री दस्तावेज भी मिले हैं। ये दस्तावेज तस्करी के पैसे से खरीदी गई संपत्तियों से जुड़े हैं।
डीसीपी कार्यालय, आउटर नॉर्थ जिला की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। पूरे मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरोह दिल्ली से राजस्थान तक फैला हुआ था। यह बड़े पैमाने पर हेरोइन की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस ने दो कारें और सोने-चांदी के गहने भी जब्त किए हैं। बरामद सभी चीजें ड्रग तस्करी से अर्जित अवैध कमाई मानी जा रही हैं।
और पढ़े  बड़ा खुलासा: आस्था कुंज में पहले भी लड़कियों को शिकार बना चुके दरिंदे, 'सर' वाले सुराग ने खोली पूरी कड़ी
  • Related Posts

    ‘नोटबंदी से अर्थव्यवस्था, वोटबंदी से लोकतंत्र खत्म कर रहे’, BJP पर खरगे हमलावर, रखी ये पांच मांगें

    दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस ने सरकार के सामने पांच मांगे रखी हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर…

    संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

    सुप्रीमकोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि किसी आरोपी का कबूलनामा उसे नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत हिरासत में रखने का आधार नहीं हो…