झांसी में दर्दनाक हादसा: सुखनई नदी में नहाने गए 5 लोगों की डूबने से मौत, एक ही परिवार के थे सभी

झांसी जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। इसके बाद कोहराम मच गया।  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गोताखोर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से सभी को नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे, जिनकी मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

 

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  संभल हिंसा मामले में यूपी सरकार को सुप्रीमकोर्ट से बड़ा झटका,UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना
  • Related Posts

    एमएलसी चुनाव: BJP ने उत्तरप्रदेश में छह और बिहार में चार प्रत्याशी किए घोषित,पढ़िए लिस्ट

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी,…

    राम मंदिर के चढ़ावे पर डाका: 4 जून को चोरी, 25 को एफआईआर, चंपत राय को पता था, भूमिका को लेकर उठे नए सवाल

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में दाखिल चार्जशीट ने ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय की भूमिका को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने उन्हें आरोपी नहीं बनाया…