श्रीनगर गढ़वाल: बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ, प्रदर्शनी में लगे स्टॉल पर पीसा नमक

गढ़वाल की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान से जुड़े बैकुंठ चतुर्दशी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आवास विकास मैदान में लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर संचालकों का उत्साहवर्धन किया। एक स्टॉल पर उन्होंने नमक भी पीसा।

 बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी का आज सोमवार से आगाज हो गया है। दस दिनों तक चलने वाले इस मेले में हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी। मेले के शुभारंभ पर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास कार्यों से श्रीनगर को नई पहचान मिल रही है। उन्होंने पौराणिक मेले के आयोजन में सरकार की ओर से सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल योजना पर काम चल रहा है। वहीं, लगभग 200 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना की डीपीआर तैयार हो चुकी है और इसका कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने श्रीनगर में एसी बस सेवा, पासपोर्ट कार्यालय और आईएएस-पीसीएस परीक्षाओं के आयोजन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सुविधाएं बताया। साथ ही सरकारी डिग्री कॉलेज खोलने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।पौराणिक मेले को मिलेगा सरकारी सहयोग।

 

मुख्यमंत्री ने पौराणिक मेले के महत्व पर कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संवाहक हैं। इनके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलता है और लोगों को आपस में मिलने-जुलने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मेले को सरकार की ओर से सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, मठ-मंदिरों और पारंपरिक आयोजनों को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है।

और पढ़े  देहरादून: अंतिम चरण में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान, 26 नवंबर को लोक भवन कूच, कुमारी सैलजा भी होंगी शामिल

 

स्थानीय उत्पादों और महिला उद्यमिता को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडुवा सहित पहाड़ के पारंपरिक उत्पादों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड शुरू किया गया है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। लखपति दीदी योजना के तहत साढ़े तीन लाख से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की गई है और मुख्यमंत्री भुली योजना सहित कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 36 हजार युवाओं को रोजगार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के युवाओं को अपनी मेहनत और योग्यता के आधार पर अवसर मिल रहे हैं।

विपक्ष पर भी साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति झूठ और भ्रम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान कांग्रेस सरकार के समय हुए मुजफ्फरनगर कांड को प्रदेश की जनता आज भी नहीं भूली है। उन्होंने विपक्ष पर विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने और स्तरहीन राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसेवा करना और उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है।

और पढ़े  देहरादून: ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर अचानक बेपटरी हुई दून एक्सप्रेस, वॉशिंग लाइन में जाते समय हुआ हादसा

पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीनगर क्षेत्र में पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज, बालक छात्रावास, रेलवे स्टेशन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति दी जा रही है। रेलवे परियोजना के तहत 12 स्टेशनों पर क्षेत्रवासियों को सुविधाएं मिलेंगी। श्रीनगर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। धारी देवी मंदिर के समीप हाईटेक घाट का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रीनगर को साइंस सिटी के रूप में विकसित करने के लिए यूकॉस्ट को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, जिससे विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं को समय पर पूरा कर जनता को उनका लाभ पहुंचाना है। इसके लिए जनता का सहयोग जरूरी है।

 

 

सीएम ने की  भगवान कमलेश्वर की पूजा
बैकुंठ चतुर्दशी के पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कमलेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां महंत श्री108 आशुतोष पूरी जी महाराज ने मुख्यमंत्री के हाथों भगवान कमलेश्वर की पूजा कराई। इस  मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान कमलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों किंसुख-समृद्धि की कामना की। कमलेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी है। भक्तजन अपने आराध्य जलाभिषेक कर रहे हैं। साथ ही रुई भी भी अर्पित कर रहे हैं। महंत आशुतोष पूरी जी महाराज ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी पर अनुष्ठान के तहत रात्रि 12 बजे रात्रि तक भक्त अपने भगवान को365 रुई की बाती और जलाभिषेक कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गोधूलि बेला में शुभ मुहूर्त पर खड़ा दीया अनुष्ठान भी शुरू हो जाएगा।

  • Related Posts

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…

    श्रीनगर गढ़वाल- बैकुंठ चतुर्दशी: संतान की कामना में रातभर जलता दीपक लेकर खड़े रहेंगे 200 दंपती

    हाथों में जलता दीपक, जुबां पर भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र और संतान सुख की कामना…। श्रीनगर के प्राचीन कमलेश्वर महादेव मंदिर में आज बैकुंठ चतुर्दशी पर खड़ दीपक अनुष्ठान…