गोधरा कांड के दोषी को राहत: 18 साल से बंद कैदी की उम्रकैद पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, क्या है वजह?

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले के दोषी इरफान सिराज पाडा की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने गौर किया कि पाडा 18 साल से अधिक समय से जेल में है और वह कई बीमारियों से जूझ रहा है।

पीठ ने क्या कहा? 
पीठ ने कहा, ‘मुख्य रूप से यह अर्जी चिकित्सीय आधार पर दायर की गई है। राज्य के वकील ने माना है कि याचिकाकर्ता की स्थिति, जैसा कि उनके वरिष्ठ वकील ने बताया है, वह तथ्यात्मक रूप से सही है। इन तथ्यों को देखते हुए, हम याचिकाकर्ता को चिकित्सीय आधार पर सजा से राहत (सजा पर रोक) देने के पक्ष में हैं।’
गुजरात राज्य की ओर से पेश हुईं वकील स्वाति घिल्डियाल ने कहा कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है, लेकिन उन्हें चिकित्सीय आधार पर सजा पर रोक लगाने से कोई आपत्ति नहीं है। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गोधरा दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की सजा पर रोक लगा दी।
और पढ़े  दिल्ली हाईकोर्ट का रेलवे को आदेश: बड़े आयोजनों से पहले नियुक्त करें समन्वय अधिकारी, रखें व्यवस्थाओं का रिकॉर्ड
  • Related Posts

    बालेन शाह का भारत दौरा- पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना राम अधूरे, नेपाली प्रधानमंत्री ने क्यों कहा शुक्रिया?

    नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया। इस यात्रा को भारत-नेपाल संबंधों के…

    अलर्ट: इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर खरीदी क्रीम, रिएक्शन से डैमेज हो गई किडनी, जानिए…

    चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे हटाने के लिए हम सभी कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। चिंताजनक बात ये है कि ज्यादातर उत्पाद हम सभी बिना किसी विशेषज्ञ…