हल्द्वानी जेल: सा रे गा मा की धुन से होगा कैदियों और बंदियों का तनाव दूर |

Spread the love

हल्द्वानी जेल: सा रे गा मा की धुन से होगा कैदियों और बंदियों का तनाव दूर |

हल्द्वानी उप कारागार में कैदियों और बंदियों का तनाव दूर करने और उनके बौद्धिक विकास के लिए उन्हें संगीत प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुरुआत में हार्मोनियम और ढोलक बजाना सिखाया जाएगा। इसके बाद कीबोर्ड व गिटार समेत अन्य वाद्ययंत्र बजाने में उन्हें पारंगत किया जाएगा। मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसे बेहतर कदम माना जा रहा है।

बीते सप्ताह जेल में हुई परेड के दौरान कुछ कैदियों ने संगीत सीखने की इच्छा जताई थी जिस पर जेल प्रशासन ने हामी भर दी है। शुरुआत में 10 कैदी/बंदी हार्मोनियम और ढोलक बजाना सीखेंगे। 5-7 युवा कैदियों/बंदियों ने गिटार और तबला सीखने की इच्छा जताई है। इनके प्रशिक्षण के लिए जेल कैंटीन के पास कक्ष तैयार किया गया है। जेल प्रशासन के पास गिटार, तबला, ढोलक, ड्रम, हार्मोनियम के अलावा कुछ अन्य वाद्ययंत्र हैं।

यह पहल केवल सिखाने तक ही सीमित नहीं रहेगी। प्रशिक्षित होने के उनकी प्रतिभा को लोगों तक पहुंचाने की बात हो या फिर सार्वजनिक मंच पर प्रस्तुति की, इसके प्रयास भी जेल प्रशासन की ओर से किए जाएंगे।

हल्द्वानी उप कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद पाठक का कहना है कि हमारा उद्देश्य जेल के कैदी-बंदियों को सुधारना है। यहां से निकलने के बाद वे अपना रोजगार कर सकें, यह भी हमारा प्रयास है। यही वजह है कि जेल प्रशासन कैदियों बंदियों के लिए शिक्षा से लेकर व्यावसायिक प्रशिक्षण तक की व्यवस्था कर रहा है।


Spread the love
और पढ़े  टिहरी- AI वीडियो पर विवाद, कटघरे में खड़े दिखाए PM मोदी सहित कई नेता, फेसबुक यूजर के खिलाफ FIR दर्ज
  • Related Posts

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने किया 235 करोड़ की योजना का शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *