मेरा घर, राहुल गांधी का घर:- राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी के महंत ने दिया ऑफर, कहा – मंदिर परिसर में आकर रहें

Spread the love

मेरा घर, राहुल गांधी का घर:- राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी के महंत ने दिया ऑफर, कहा – मंदिर परिसर में आकर रहें

राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से उन्हें आवंटित बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इस नोटिस के बाद से कांग्रेस ‘मेरा घर, राहुल गांधी का घर’ मुहिम चला रही है। कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही मुहिम के बीच अब अयोध्या के एक महंत ने भी राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी मंदिर में आकर रहने का ऑफर दिया है ।

अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास ने राहुल गांधी को मंदिर परिसर में स्थित अपना आवास रहने के लिए देने का ऑफर दिया और कहा कि हम अयोध्या के संत इस पावन शहर में उनका स्वागत करते हैं। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी अगर हनुमानगढ़ी परिसर में आना और रहना चाहें तो उनका स्वागत है।

उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी को अयोध्या जरूर आना चाहिए। संजय दास ने कहा कि राहुल गांधी को हनुमानगढ़ी आकर यहां प्रार्थना करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हनुमानगढ़ी परिसर में कई आश्रम हैं। उनको (राहुल गांधी को) आकर हमारे आश्रम में रुकना चाहिए, हमें खुशी होगी। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

महंत संजय दास हनुमानगढ़ी के बुजुर्ग संत महंत ज्ञान दास के शिष्य हैं। वे महंत ज्ञान दास की प्रतिष्ठित गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं। महंत संजय दास ने संकट मोचन सेना नाम से अपना संगठन भी बनाया हुआ है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत संजय दास संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। संजय दास के इस बयान को कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थन के रूप में भी देखा जा रहा है।

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट ने एक आपराधिक मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी के खिलाफ ये मामला साल 2019 के आम चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार में मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान को लेकर चल रहा था। राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनको लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

लोकसभा सचिवालय की ओर से राहुल गांधी को सांसद के रूप में आवंटित आवास खाली करने का नोटिस भी दे दिया गया है। राहुल गांधी को आवास खाली करने का नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस ने मेरा घर, राहुल गांधी का घर अभियान शुरू किया था। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर इसके पोस्टर लगा रहे हैं, पोस्टर के साथ तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *