रामपुर के गंज थाना क्षेत्र में 19 साल पहले दुकान तोड़ने के मामले में पुनर्विवेचना के आदेश के बाद जांच पटवाई के थाना प्रभारी पवन शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस रविवार को नोटिस तामील कराने के लिए सपा नेता आजम खां के घर पहुंची, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मंडलायुक्त कोर्ट में दायर याचिका के अंगीकरण पर 23 नवंबर को सुनवाई होगी। इससे पहले 22 अक्तूबर को यूनिवर्सिटी के अधिवक्ता ने डीएम रामपुर द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने की बात कहते हुए यूनिवर्सिटी के 17 भवनों के मानचित्र कोर्ट में पेश किए थे।
बता दें कि जिलाधिकारी एवं आरडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया था। इसमें जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे। जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की ओर से इस आदेश को मंडलायुक्त कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले में मंडलायुक्त न्यायालय ने सुनवाई के लिए 23 नवंबर 2026 की तारीख तय की थी।







