आकांक्षा दुबे केस: गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ भोजपुरी गायक समर सिंह,वाराणसी ला रही पुलिस

आकांक्षा दुबे केस: गाजियाबाद से गिरफ्तार हुआ भोजपुरी गायक समर सिंह,वाराणसी ला रही पुलिस

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक व अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उसे गुरुवार देर रात गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।

वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर को गाजियाबाद की अदालत में शुक्रवार को पेश करके ट्रांजिट रिमांड मांगी। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे सड़क मार्ग से वाराणसी ला रही है। मामले के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था।

वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

कुछ इस तरह गिरफ्त में आया
कमिश्नरेट की पुलिस ने पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, बिहार और मुंबई में छापा मारा, लेकिन 10 दिन तक आरोपियों का कहीं पता नहीं लगा। गुरुवार को कमिश्नरेट के सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय को सूचना मिली कि समर सिंह देहरादून से गाजियाबाद में अपने एक परिचित के फ्लैट में आने वाला है। शुक्रवार को वह देहरादून लौट जाएगा।
इस सूचना के आधार पर आशापुर चौकी प्रभारी अखिलेश वर्मा, दरोगा अजय यादव, हेड कांस्टेबल रामबाबू, रामानंद यादव और दिवाकर वत्स की टीम ने घेराबंदी कर बृहस्पतिवार की देर रात उसे उसके परिचित के फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद कमिश्नरेट के नंदग्राम थाने ले जाया गया। साथ ही अभिनेत्री की मौत और उससे संबंधित दूसरे सवाल किए गए। ट्रांजिट रिमांड के लिए पेशी तक आरोपी गायक को हवालात में रखा गया था।
अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अभिनेत्री की मौत के मामले में नामजद समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे गाजियाबाद से लाया गया है। स्थानीय अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक अन्य आरोपी संजय सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

और पढ़े  बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…