Mission भाजपा: नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार बनाएं देश का प्रधानमंत्री,आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह ने फूंक दिया चुनावी बिगुल

Mission भाजपा: नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार बनाएं देश का प्रधानमंत्री,आजमगढ़ में गृहमंत्री अमित शाह ने फूंक दिया चुनावी बिगुल

आने वाले 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। आजमगढ़ समेत यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर कमल खिलाना है। ये आह्वान गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को आजमगढ़ में किया। इसके साथ ही उन्होंने आजमगढ़ से पूर्वांचल में चुनावी बिगुल फूंक दिया। नामदारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि मैं पहले भी कई बार आजमगढ़ आ चुका हूं। पहले यहां पर रात में बिजली नहीं रहती थी। लेकिन जब से भाजपा सरकार आई है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। यूपी का एक भी गांव नहीं जहां बिजली न पहुंची हो। अमित शाह ने आजमगढ़ के बारे में बोलते हुए कहा कि कभी संगीत के लिए मशहूर इस शहर को सपा-बसपा ने बदनाम करने का काम किया है।

यूपी में बीजेपी की सरकार से संगीत महाविद्यालय की शुरुआत करके वापस उस गौरव को दिलाने का काम किया है। गृहमंत्री ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं। जिस आजमगढ़ को पूरे देश में आतंक के केंद्र के रूप में जाना जाता था। आज ‘हरिहर घराने’ को सम्मान देने के काम किया गया है। उनके सम्मान में संगीत महाविद्यालय की नींव रखने का काम यहां हुआ है।

विरोधियों पर साधा निशाना
विरोधियों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि सपा और बसपा ने अपने कार्यकाल में आजगमढ़ की छवि खराब करने का काम किया था। आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आजमगढ़ को वापस उसका सम्मान मिला है। सपा और बसपा के कार्यकाल में यूपी की पहचान दंगा के लिए होती थी। लेकिन जब से यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है। उन्होंने एक भी दंगा नहीं होने दिया। उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। आजमगढ़ विकास की नई पहचान बना है।
आजमगढ़ कभी अपने संगीत के लिए जाना जाता था, आज संगीत को सम्मान देते हुए इस महाविद्यालय का शिलान्यास हुआ है। जिसके नाम में ही हरि और हर वह अपने आप में संपूर्ण होता है। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने नामदारपुर में 4583 करोड़ की 117 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

और पढ़े  23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…