लालकुआं: बड़े धूमधाम से मनाई गई विधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती

लालकुआं: बड़े धूमधाम से मनाई गई विधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती

लालकुआं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए भाजपा, कांग्रेस, बसपा आदि राजनैतिक दलों के साथ विभिन्न संगठनों ने भी डॉ. अम्बेडकर के योगदान पर चर्चा की वही नगर के वार्ड नंबर एक स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में अम्बेडकर जन सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्यों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
<strong>लालकुआं: बड़े धूमधाम से मनाई गई विधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती</strong>बताते चलें कि लालकुआं के वार्ड नंबर एक स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे अम्बेडकर जन सेवा समिति के अध्यक्ष मैकूलाल की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ,भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन एक संघर्ष का इतिहास रहा है आजादी से पहले देश में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव, छुआछूत जैसी कुरीतियों का खात्मा डॉ. आंबेडकर के निर्देशन में बनाए गए संविधान ने किया उन्होंने कहा कि कभी भी भेद-भाव होते देखें तो उसे रोकें किसी के साथ अन्याय न होने दें।<strong>लालकुआं: बड़े धूमधाम से मनाई गई विधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 132 वीं जयंती</strong>
इससे आलावा उन्होंने कहा कि डॉक्टर अम्बेडकर ने सम्पूर्ण जीवन शोषित वंचित समाज के लिए न्यौछावर कर दिया उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए तथा उनके पदचिन्हों पर ही चलना चाहिए तभी विकास संभव होगा तथा हम सभी को उनकी अपेक्षा के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए। वहीं आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र लोटनी, संजीव शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट,राजीव मोहन बिरखानी, तारा पांडे, राजलक्ष्मी पाडिंत ,मुकेश कुमार, उदयवीर सिंह, अरविंद कुमार उर्फ अन्नू,संगप्रिय बौद्ध,अरविन्द बौद्ध,उमेश कुमार, सुनिल कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के बीच हुई मुलाकात के मायने क्या है।

और पढ़े  ऋषिकेश: रिजॉर्ट संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…