छात्रों को रोजगार के लिए सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। युवक वोकेशनल कोर्स करके आसानी से रोजगार पा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं राधेहरि में कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर ऑनलाइन निशुल्क कोर्स कर सकते हैं।
छात्रों को रोजगार के लिए सशक्त बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अहम कदम उठाया है। युवक वोकेशनल कोर्स करके आसानी से रोजगार पा सकते हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं राधेहरि में कौशल विकास केंद्र में संपर्क कर ऑनलाइन निशुल्क कोर्स कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा विभाग और इंफोसिस बेंगलूरू के बीच हाल ही में करार हुआ है। इसके तहत नवंबर में बेंगलूरू में काशीपुर समेत प्रदेश के 29 प्राध्यापकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत
इंफोसिस बेंगलूरू वोकेशनल कोर्स ऑनलाइन निशुल्क करा रही है। इसमें मैनेजमेंट कोर्स, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लैंग्वेज, लीडरशिप समेत 17000 कोर्स सॉफ्टवेयर पर पंजीकृत हैं। यहां से छात्रों के अलावा कोई भी युवक घर बैठे कोर्स कर अपना ज्ञान बढ़ा सकता है। डॉ. अमादुद्दीन अहमद ने बताया कि नवंबर में बेंगलूरू में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इंफोसिस बेंगलूरू और उच्च शिक्षा के बीच करार हुआ है। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन वोकेशनल कोर्स करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस कोर्स को छात्रों के अलावा बाहर के लोग भी घर बैठे निशुल्क कर सकते हैं। इससे डिजिटल और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। – डॉ. सुमिता श्रीवास्तव, प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर
नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…
हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

