शुभशु शुक्ला की हुई वापसी:- शुभांशु शुक्ला का यान प्रशांत महासागर में उतरा, भारत में जश्न का माहौल

 

भारत का बेटा शुभांशु शुक्ला 20 दिन अंतरिक्ष में और 18 दिन अंतरिक्ष स्टेशन पर बिताने के बाद आज धरती पर सकुशल लौट आया है। शुंभाशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का कैप्सूल कैलिफोर्निया के समुद्र में उतरा। शुभांशु शुक्ला का यान सोमवार शाम करीब 4.45 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से अनडॉक हुआ था।

 

धरती पर सकुशल उतरा शुभांशु शुक्ला का यान

धरती पर सकुशल उतरा शुभांशु शुक्ला का यान। प्रशांत महासागर में यान सफल स्प्लैशडाउन हुआ। यान के समुद्र में उतरते ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसके साथ ही शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया। जैसे ही शुभांशु शुक्ला औऱ क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर यान समुद्र में उतरा, देश में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। शुभांशु के माता-पिता भावुक और गौरवान्वित होते हुए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

 

यान के पैराशूट खुले

शुभांशु शुक्ला के यान के पैराशूट खुल गए हैं और अब कुछ ही मिनटो में यान समुद्र में उतरेगा। यान फिलहाल धरती से 800 मीटर की दूरी पर है।

 

यान से कम्युनिकेशन स्थापित हुआ

मिशन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है कि ड्रैगन स्पेसयान का नासा के केंद्र के साथ संचार स्थापित हो गया है और अब यान धरती की तरफ बढ़ रहा है।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी की विशेष पूजा

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने हरिद्वार में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सुरक्षित धरती पर वापसी के लिए विशेष पूजा की।

और पढ़े  तुषार कपूर: अभिनेता को आया धमकी भरा कॉल, बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर मांगे 5 करोड़, पुलिस जांच में जुटी

सब कुछ सामान्य जल्द ही धरती पर होंगे शुभांशु

एक्सिओम-4 मिशन का संचालन करने वाली कंपनी एक्सिओम स्पेस ने बताया है कि अभी तक पूरी प्रक्रिया तय तरीके से चल रही है और सबकुछ सामान्य है। अब से कुछ ही मिनटों बाद शुभांशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्य धरती पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेंगे।

  • Related Posts

    सोना-चांदी और गाड़ी से लेकर बर्तन-झाड़ू तक,जानें धनतेरस पर किस मुहूर्त में खरीदना होगा शुभ

    धनतेरस खुशियों, खरीदारी, शुभता और धन-वैभव का प्रतीक है। इसे हर साल कार्तिक मास में मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाया जा रहा…

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर सवाल: यूएस-यूरोप ने छह फैक्टरियों में पकड़ी गंभीर खामियां, भारी पड़ी लापरवाही

    भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर अमेरिका और यूरोप के नियामकों ने सवाल उठाए हैं। पिछले तीन महीने में भारतीय कंपनियों की छह फैक्टरियों में गंभीर खामियां मिली हैं। इनमें…