Asad Ahmed Encounter: बिग ब्रेकिंग- माफिया अतीक ने किया कबूल खुद जेल में बैठकर रची हत्या की साजिश

Asad Ahmed Encounter: बिग ब्रेकिंग- माफिया अतीक ने किया कबूल खुद जेल में बैठकर रची हत्या की साजिश

माफिया अतीक का कबूलनामा- जेल में रची उमेश पाल के हत्या की साजिश
कई मीडिया रिपोर्ट्स में अतीक की रिमांड कॉपी में लिखी बातें सामने आ रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि अतीक ने कबूल कर लिया है कि उसी ने जेल में बैठकर हत्या की साजिश रची थी। उसने शाइस्ता को भी नया मोबाइल और सिम लेने को कहा था। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि अतीक ने कहा है कि उमेश पाल के अंगरक्षकों पर जो हमला हुआ उसकी पहले से तैयारी कर ली गई थी। यह पहले से तय था कि पहले गनर को गोली मारी जाएगी फिर उमेश पाल को।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहे पांच लाख के इनामी अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को गुरुवार को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया। असद के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और आज उसके नाना और मामा उसका शव लेने झांसी पहुंचेंगे। वहीं एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव से दो लोगों को हिरासत में लिया है और आज एक टीम अतीक व अशरफ से पूछताछ के लिए प्रयागराज भी जाएगी।

और पढ़े  UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश
  • Related Posts

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…

    हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत

    कादीपुर (सुल्तानपुर)   फुटेहरी बनकेगांव में रविवार देर शाम बरात रवाना होने से पहले हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे के पांच वर्षीय चचेरे भतीजे अर्श पटेल की मौत हो गई।…