उत्तर प्रदेश : एक्शन काउंटडाउन जारी- जेल में बंद सपा विधायक की 8 करोड़ की संपत्ति सीज,प्रशासनिक अधिकारियों ने डुग्गी पिटवा कर भूमि को किया सीज।

उत्तर प्रदेश : एक्शन काउंटडाउन जारी- जेल में बंद सपा विधायक की 8 करोड़ की संपत्ति सीज,प्रशासनिक अधिकारियों ने डुग्गी पिटवा कर भूमि को किया सीज।

संवादाता -साजिद खान

उत्तर प्रदेश में एक्शन काउंटडाउन जारी है । मंगलवार को कानपुर जिला प्रशासन ने सपा विधायक के चार भूमि प्लाटों को डुग्गी पिटवा कर सीज कर दिया ।‌ इनकी कीमत तकरीबन 8 करोड़ बताई गई । यह चारों प्लाट कानपुर के जाजमऊ की स्वर्ण जयंती कॉलोनी में है । मंगलवार को जिला प्रशासन ने डुग्गी पिटवा कर गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के इन प्लाटों को सीज करने की कार्यवाही अमलीजामा पहनाया । पुलिस के ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश के अनुसार जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की 150 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी चिन्हित की गई है जिस सीज किया जाना है । इसी के तहत 4 प्लाटों को बंधक किया गया । पुलिस के अधिकारियों की माने तो समाजवादी पार्टी की सरकार में केडीए की स्वर्ण जयंती विस्तार के तहत इन चारों प्लाटों को इरफान सोलंकी व उसके परिजनों के नाम आवंटित किया गया था । जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की संपत्ति की जांच में प्रशासन ने करोड़ों रुपए की संपत्ति पाई गई है ।‌ जिस पर एक्शन लेकर उस को बंधक बनाया जा रहा है ।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…