पौडी:नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

पौडी:नगर की यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में पौड़ी नगर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने को लेकर संबंधित अधिकारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बैठक में पार्किंग को सुव्यवस्थित बनाने को नगर पालिका अध्यक्ष, नागरिक कल्याण मंच व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे।
बैठक में जिलाधिकारी ने पौड़ी शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए राजस्व, पुलिस व परिवहन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई, जो शहर में वाहनों की संख्या व पार्किंग की उपलब्धता की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर में पार्किंग की समस्या जटील है जिसको परथ दर परथ सभी स्टेक होल्डर के साथ मिल बैठकर सुलझाया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय के लिए पॉकेट पार्किंग विकसित करने के लिए 15 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं।

और पढ़े  बागेश्वर: थुणाई में नदी के पास लापता अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका, पुलिस व लोगों का लगा जमावड़ा
  • Related Posts

    देहरादून: दीपावली को लेकर पटाखा व्यापारियों पर GST की कार्रवाई, 92 लाख रुपये टैक्स जमा

    दीपावली पर्व पर पटाखा कारोबार को देखते हुए राज्य कर विभाग ने देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में व्यापारियों पर कार्रवाई कर 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। जीएसटी…

    देहरादून: त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रम को लेकर अलर्ट, सीमाओं पर सघन चेकिंग, होटलों के रिकॉर्ड भी खंगाले

    त्योहारों और वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए दून पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।…