उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के कुछ कीमती आभूषण भी अपने साथ ले गई है। पिता और बड़ी बहन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी और आभूषण ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार बिलौना निवासी युवती के पिता ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय बेटी 21 नवंबर को तड़के करीब तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। जाते समय वह बड़ी बेटी के कुछ कीमती आभूषण भी साथ ले गई। परिजनों के मुताबिक उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
पुलिस के अनुसार युवती का हुलिया सांवला रंग, कद करीब साढ़े चार फीट बताया गया है और घर से निकलते समय उसने हरे रंग का पाजामा और काले रंग की हुडी पहनी थी। परिजनों ने 24 नवंबर को कोतवाली पहुंचकर तहरीर सौंपी, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच और युवती और आभूषणों की तलाश अपर उप-निरीक्षक मोहन सिंह रावत को सौंपी गई है।
और पढ़े  पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी: कहा-वेडिंग डेस्टीनेशन व शीतकालीन पर्यटन में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड
  • Related Posts

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…

    उत्तराखंड: मंत्री से लेकर डॉक्टर तक की कुंडली का पोस्टमार्टम करेगी पुलिस, ऑपरेशन ट्रैक-7 अभियान शुरू

    नशे की दुनिया भी उपनामों के अजब संसार से भरी है। यहां कोई मंत्री के नाम से पहचाना गया तो कोई डॉक्टर बनकर चर्चित हुआ। किसी ने चीमा के नाम…