उत्तराखंड: मंत्री से लेकर डॉक्टर तक की कुंडली का पोस्टमार्टम करेगी पुलिस, ऑपरेशन ट्रैक-7 अभियान शुरू

नशे की दुनिया भी उपनामों के अजब संसार से भरी है। यहां कोई मंत्री के नाम से पहचाना गया तो कोई डॉक्टर बनकर चर्चित हुआ। किसी ने चीमा के नाम से पहचान बनाई तो कोई चच्ची और हरिया के नाम से सुर्खियों में रहा। इसी फेहरिस्त में लंगड़ा जैसे उपनाम वाले किरदार भी चर्चा में हैं। स्मैक तस्करी के इन चर्चित नामों के पीछे छिपे चेहरों को पुलिस एक बार फिर खंगालने जा रही है।

नैनीताल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार से दो दिवसीय विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक-7 शुरू किया है। इसके तहत पिछले सात वर्षों में स्मैक और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुए करीब 1300 आरोपियों को चिह्नित किया गया है। पुलिस की टीमें इन सभी का सत्यापन कर वर्तमान ठिकाने, गतिविधियों और अन्य जरूरी जानकारियां जुटाएंगी। अभियान बुधवार शाम तक चलेगा। इसके बाद पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी।

 

अपराध की दुनिया के किरदार

मंत्री : बनभूलपुरा निवासी मो. रिजवान मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय के लिए मंत्री उपनाम का इस्तेमाल करता है। उसे कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है।

डॉक्टर : बनभूलपुरा निवासी शहनवाज सिद्दीकी ने कुछ समय कंपाउंडर का काम किया था। इस कारण जरायम की दुनिया में आने के बाद उसका नाम डॉक्टर पड़ गया।

लंगड़ा : बनभूलपुरा निवासी राजा के पैर में दिक्कत है। इसलिए वह लंगड़ा नाम से कुख्यात हो गया। 11 नवंबर को वह नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा गया।

गंठा : किच्छा के सिरौलीकलां का रहने वाले नदीम खान की लंबाई कम है। इस वजह से लोग उसे गंठा कहते हैं। अन्य की तरह इस पर भी कई मामले दर्ज हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बंदर और लंगूरों की गिनती का बदलेगा तरीका, भारतीय वन्यजीव संस्थान ने तैयार किया मोबाइल एप

हरिया : कालाढूंगी का रहने वाला यश कुमार उर्फ हरिया भी नशा तस्करी में लिप्त है। वह कुछ समय पूर्व 5.70 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था।ओ

चच्ची : काठगोदाम के बागजाला निवासी शकीला को सभी चच्ची कहकर बुलाते हैं। पुलिस ने शकीला को मादक पदार्थ की तस्करी करते गिरफ्तार किया था।

चीमा : मुखानी निवासी कैलाश शर्मा उर्फ चीमा, 110 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था।

मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में अब तक गिरफ्तार हुए आरोपियों को चिह्नित कर सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। दो दिवसीय अभियान में सभी टीमें जुटी हैं। – डॉ. मंजुनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…