UP में भीषण हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो की हालत नाजुक

यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास बुधवार रात करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खुर्जा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

कौन हैं मृतक?
चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कार में कुल चार लोग सवार थे। मृतकों की पहचान बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव घितोड़ा निवासी विजय उर्फ पिंटू (29) पुत्र परमानंद और दिल्ली के नंद नगरी निवासी हेमंत (42) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक विजय अपने पीछे एक मासूम बेटे को छोड़ गया है, जबकि हेमंत की तीन बेटियां हैं। दोनों ही अपने परिवार के प्रमुख सहारे थे।

 

घायलों की हालत नाजुक
वहीं, कार में सवार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी निवासी अमन (38) पुत्र सुरेश और भोपुरा निवासी मनीष पुत्र राजवीर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़े  कन्नौज में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रही स्कूल बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, चार बच्चों की मौत, 35 घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- कार्तिक पूर्णिमा पर जगमगाया सरयू तट, 5100 दीपों से हुई भव्य महाआरती

    ​   ​कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की देर शाम सरयू तट भक्ति, आस्था और दीपों की दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। कनक भवन मंदिर की ओर से…

    UP चुनाव: सपा का घोषणा पत्र आज, महिलाओं को हर साल 40 हजार देने के साथ होंगे बड़े वादे, फ्री बिजली की भी बात

    उत्तरप्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है।…