अयोध्या- कार्तिक पूर्णिमा पर जगमगाया सरयू तट, 5100 दीपों से हुई भव्य महाआरती

​

 

​कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार की देर शाम सरयू तट भक्ति, आस्था और दीपों की दिव्य रोशनी से जगमगा उठा। कनक भवन मंदिर की ओर से आयोजित भव्य महाआरती में 5100 दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरे घाट का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।
​कनक भवन के पुजारी दिनेश कुमार के संयोजन में संपन्न हुई इस महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। आरती के दौरान गूंजते भक्ति गीतों और जलते दीपों की छटा ने सरयू तट को अलौकिक रूप प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने मां सरयू की आरती उतारकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की।
​हर वर्ष निभाई जाती है दीपदान और महाआरती की परंपरा
​पुजारी दिनेश कुमार ने बताया कि कनक भवन मंदिर की ओर से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट पर दीपों की महाआरती का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और धार्मिक परंपरा से जुड़ा है।

और पढ़े  मां की मौत के बाद पिता बना हैवान: 17 साल की बेटी के साथ बार-बार किया दुष्कर्म, छोटे भाई ने भी दिया पापी का साथ
  • Related Posts

    UP चुनाव: सपा का घोषणा पत्र आज, महिलाओं को हर साल 40 हजार देने के साथ होंगे बड़े वादे, फ्री बिजली की भी बात

    उत्तरप्रदेश की सत्ता में वापसी की कोशिशों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) अपने चुनावी घोषणापत्र के जरिये पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को और मजबूत करने की तैयारी में है।…

    BJP से लड़ना है या हमसे?’: यूपी में गठबंधन की गांठ उलझी! सपा की प्रत्याशी सूची पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

    यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चा के बीच सपा के अचानक पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने से कांग्रेस…